चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी ने तोड़ा बायो बबल, मिली यह खतरनाक सजा
IPL 2020 शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। आईपीएल शुरू होने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में इस टीम के खिलाड़ी ने बायो बबल तोड़ दिया। इस वजह से चेन्नई की टीम को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज एम आसिफ बायो बबल तोड़ने वाले टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
Sportasy App | Best Fantasy Experience | Lowest Platform Fee | Low contest join | Exclusive Deposit Offers | Easy winning Leagues | Fast Withdraw | Real Cash Reward | Large Pool of Contests | exclusive Referral Scheme | 100% Cash Bonus | Rs. 500/- Joining Bonus Without any Verification | 5% OR More Usable Bonus In Small Leagues Also | 18+ Only | T&C Apply
भारत में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बार आईपीएल को यूएई में कराने का फैसला लिया गया। हालांकि खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से सभी खिलाड़ियों को बायो बबल में रखा गया। हर खिलाड़ी का बायो बबल से बाहर जाना मना है। अगर कोई खिलाड़ी इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसको कड़ी सजा मिलती है। एम आसिफ को इस मामले में दोषी पाया गया है और उनको सजा भुगतनी पड़ेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही इस गेंदबाज ने बायो बबल तोड़ा था। इसके बाद इस खिलाड़ी को 6 दिनों के लिए क्वारंटाइन पर दिया गया। होटल के जिस कमरे में ये खिलाड़ी रह रहा था, उस होटल के रूम की चाबी खिलाड़ी से गुम हो गई। कमरा खुलवाने के लिए एम आसिफ को होटल के रिसेप्शन एरिया तक जाना पड़ा। इसी कारण उन्होंने बायो बबल तोड़ दिया। यह एरिया बबल प्रोटोकॉल से बाहर था।
एम आसिफ की यह पहली गलती थी। इसी कारण उनको ज्यादा बड़ी सजा नहीं दी गई। उनको सिर्फ 6 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है। शायद एम आसिफ को यह नहीं पता था कि रिसेप्शन एरिया बायो बबल से बाहर है। अगर एक बार फिर से एम आसिफ ये गलती करते हैं तो इस बार उनको आईपीएल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।