तो जल्दी ही यह काम शुरू करने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी धोनी ने किया खुलासा
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अब महेंद्र सिंह धोनी कभी भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक है कि अब वह क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद क्या करने वाले हैं। फिलहाल तो धोनी आईपीएल में बिजी है। लेकिन आईपीएल समाप्त होने के बाद वह क्या करेंगे। इसका खुलासा हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने किया है।
साल 2019 में मुंबई में धोनी ने मुंबई में धोनी एंटरटेनमेंट नाम से एक प्रोडक्शन हाउस खोला था। इस प्रोडक्शन हाउस ने ही सीएसके के बैन से वापसी करने वाली डॉक्यूमेंट्री रोर ऑफ द लॉयन को बनाने का काम किया था। साक्षी धोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि आने वाले समय में धोनी इस पर फोकस करने वाले हैं।
Sportasy App | Best Fantasy Experience | Lowest Platform Fee | Low contest join | Exclusive Deposit Offers | Easy winning Leagues | Fast Withdraw | Real Cash Reward | Large Pool of Contests | exclusive Referral Scheme | 100% Cash Bonus | Rs. 500/- Joining Bonus Without any Verification | 5% OR More Usable Bonus In Small Leagues Also | 18+ Only | T&C Apply
मिड-डे को दिए इंटरव्यू में साक्षी ने कहा कि उन्होंने एक बड़े राइटर के अनपब्लिश्ड किताब के अधिकार हासिल किए हैं। कुछ ही समय बाद धोनी की देखरेख में इस पर काम शुरू होगा। इस किताब को लेकर एक वेब सीरीज बनाई जाएगी। वेब सीरीज की कहानी पौराणिक साइंस फिक्शन होगी। इस सीरीज में एक अघोरी साधु की यात्रा को दिखाया जाएगा।
साक्षी धोनी का कहना है कि जल्दी ही उनकी क्रिएटिव टीम इस पर काम शुरू करने वाली है। वेब सीरीज के लिए जल्दी ही कास्ट और डायरेक्टर चुन लिए जाएंगे। धोनी का मकसद है कि वह अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए डिजर्विंग लोगों को प्लेटफार्म दे सके। इतना ही नहीं उनका मकसद दर्शकों के लिए एक नया और ओरिजिनल कंटेंट मुहैया कराने का है।
साक्षी यह साफ स्पष्ट कर चुकी है कि प्रोडक्शन हाउस में धोनी की भागीदारी नाम मात्र की होगी। ज्यादातर काम साक्षी खुद ही देखेंगी। हालांकि जो भी बड़ा फैसला लिया जाएगा वह धोनी ही लेंगे।