संदीप, राहुल, प्रियंका को मिला 20 किमी पैदल चाल में ओलंपिक कोटा
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के अंतर्राष्ट्रीय एथलीट संदीप कुमार और राहुल कुमार ने पुरुष वर्ग तथा महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की प्रियंका गोस्वामी ने रांची में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के 20 किमी इवेंट में जीत हासिल करते हुए 2021 टोक्यो ओलंपिक खेलों का कोटा हासिल कर लिया है।
प्रियंका के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है क्योंकि उन्होंने मौजूदा सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
स्वर्ण जीतने के क्रम में 34 वर्षीय संदीप ने एक घंटे 20 मिनट और 16 सेकेंड में रेस पूरी की और ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइम क्रैक किया। 34 साल के राहुल ने भी ओलंपिक क्वालीफिकेशन के समय को बेहतर किया और रजत पदक हासिल करने के लिए 1.20.26 घंटा में फिनिश लाइन को पार किया और टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए बर्थ बुक करने वाले दूसरे पुरुष एथलीट बन गए। टोक्यो के लिए क्वालीफाईंग टाइम 1.21 घंटा निर्धारित है।
प्रियंका के लिए भी यह एक यादगार दिन बन गया। उत्तर प्रदेश की इस 24 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय एथलीट ने एक घंटे 28 मिनट 45 सेकेंड के समय के साथ फिनिश लाइन को पार किया, जो महिलाओं के लिए निर्धारित 1.31 घंटे के ओलंपिक योग्यता समय से बेहतर था। यह उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और 1. 29.54 घंटे का राष्ट्रीय रिकॉर्ड था, जो पिछले साल राजस्थान के भावना जाट द्वारा बनाया गया था।
Sportasy App | Best Fantasy Experience | Lowest Platform Fee | Low contest join | Exclusive Deposit Offers | Easy winning Leagues | Fast Withdraw | Real Cash Reward | Large Pool of Contests | exclusive Referral Scheme | 100% Cash Bonus | Rs. 500/- Joining Bonus Without any Verification | 5% OR More Usable Bonus In Small Leagues Also | 18+ Only | T&C Apply
भवाना ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। शनिवार को ओलंपिक कोटा स्थान जीतने वाले तीन व्यक्तिगत एथलीटों के साथ, रेस वॉकिंग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीयों की संख्या 5 हो गई है।
2019 में, ओलंपियन केटी इरफान (20 किमी), जापान के नोमी में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप के माध्यम से ओलंपिक योग्यता समय हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे।