KXIP Vs MI : जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दोनों टीमें, ऐसी हो सकती हैं प्लेइंग इलेवन
आईपीएल 2020 का 13वां मुकाबला गुरुवार के दिन शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि अपने पिछले मुकाबले में दोनों ही टीमों को हार का मुंह देखना पड़ा। मौजूदा अंक तालिका में पंजाब की टीम और मुंबई की टीम के 2-2 अंक है। मुंबई की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है तो वहीं पंजाब की टीम छठे नंबर पर मौजूद है। आइए जानते हैं आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी है, जो इस वक्त खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। मुंबई इंडियंस में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जेम्स पैटिंसन की जगह नाथन कूल्टर नाइल को मौका दिया जा सकता है क्योंकि मुंबई की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा का बतौर ओपनर खेलना तय है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह का भी खेलना तय माना जा रहा है।
Sportasy App | Best Fantasy Experience | Lowest Platform Fee | Low contest join | Exclusive Deposit Offers | Easy winning Leagues | Fast Withdraw | Real Cash Reward | Large Pool of Contests | exclusive Referral Scheme | 100% Cash Bonus | Rs. 500/- Joining Bonus Without any Verification | 5% OR More Usable Bonus In Small Leagues Also | 18+ Only | T&C Apply
लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल पंजाब को काफी अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से मैच में ओपनिंग जोड़ी से कमाल देखने को मिल सकता है। वही करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, जेम्स नीशम, सरफराज खान, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉटरेल जैसे खिलाड़ियों का खेलना तय है।
संभावित प्लेइंग इलेवन- मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, निकोलस पूरन, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉट्रेल